Primary Ka Master Latest Updates👇

23 अग॰ 2019

शिक्षकों ने प्रेरणा एप का किया पुरजोर विरोध

कौशांबी : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर प्रेरणा एप का विरोध करते हुए इसे शिक्षकों के खिलाफ बताया।

जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि सेल्फी से उपस्थिति शिक्षकों की निष्ठा पर संदेह करना है। बिना सहमति रोज तीन बार शिक्षिकाओं व अव्यस्क बच्चियों की फोटो नेट पर अपडेट करना उनके निजता के अधिकार का उलंघन है। मात्र पांच-सात प्रतिशत ही शिक्षक लापरवाही करते हैं। उनपर समय-समय पर कार्रवाई होती रहती है। शिक्षकों ने सीएम को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन देकर प्रेरणा एप पर रोक लगाने की मांग की है।

शिक्षकों ने प्रेरणा एप का किया पुरजोर विरोध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें