कौशांबी : एबीएसए ने गुरुवार को आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को जरूरी निर्देश दिया। किसी भी विद्यालय में कमी नहीं मिली। गौसपुर टिकरी बच्चों की पेंटिंग देखकर गदगद हो गए।
मंझनपुर खंड शिक्षा अधिकारी गुरुवार को प्राथमिक व जूनियर विद्यालय कोडर का निरीक्षण किया। बच्चों ने एमडीएम व अन्य व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। इसके बाद वे प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौसपुर टिकरी पहुंचे।
सभी शिक्षक मौजूद थे। स्कूल की छात्र संख्या भी बेहतर मिली। बच्चों ने अपनी मेहनत से स्कूल को सजाया था। इसके बाद समेकित कैंप पहुंचे। वहां दिव्यांग बच्चों का हाल जाना। बच्चों ने भोजन आदि को लेकर की गई व्यवस्था को सही बताया। एबीएसए ने कहा कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं मिली। शिक्षकों को इसी प्रकार की स्थित को बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें