Primary Ka Master Latest Updates👇

17 अग॰ 2019

शिक्षक बनाने वाले गिरोह का प्रकरण मुख्यमंत्री तक पहुंचा

अलीगढ़ : जिले में सक्रिय 12 से 18 लाख रुपये लेकर शिक्षक बनाने वाले गिरोह का प्रकरण मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। हंिदूू छात्र वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष व छात्रनेता आदित्य पंडित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। 15 दिन बीतने के बाद भी इस प्रकरण में अभी तक जांच का पत्र जारी होने व प्राप्त न होने तक ही बात अटकी है। अफसरों की सुस्ती में गिरोह की मस्ती जारी है। छात्रनेताओं ने कहा कि, इस ढिलाई के पीछे अफसरों की संलिप्तता भी झलक रही है। दैनिक जागरण ने 30 जुलाई के अंक में इस गिरोह की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। एक अगस्त को डीएम ने जांच बैठाई। बेसिक शिक्षा विभाग व समाज कल्याण विभाग को जांच सौंपी गई।

शिक्षक बनाने वाले गिरोह का प्रकरण मुख्यमंत्री तक पहुंचा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें