चयन बोर्ड से सहायताप्राप्त कॉलेजों के लिए भर्तियां तेजी से कराने के लिए
शासन ने बैठक बुलाई थी। इसमें चयन बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ ही
यूपी बोर्ड के भी अफसर शामिल हुए। परीक्षाएं नकल विहीन और पारदर्शी कराने
पर लंबा मंथन हुआ। वहीं, यह भी निर्देश हुआ कि 2016 की प्रवक्ता व
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की भर्ती जल्द पूरी करा ली जाए। उप मुख्यमंत्री
डॉ. दिनेश शर्मा ने इसके लिए छह माह का समय दिया है, हालांकि इसकी पुष्टि
नहीं हुई है। ज्ञात हो कि चयन बोर्ड 2016 की लिखित परीक्षा फरवरी व मार्च
में करा चुका है। उसका परिणाम जारी करके साक्षात्कार कराकर चयन करना है।
Primary Ka Master Latest Updates👇
Home /
भर्तियां तेजी से कराने के लिए शासन ने बैठक बुलाई
30 अग॰ 2019
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें