Primary Ka Master Latest Updates👇

6 अक्टू॰ 2019

आवेदन में सुधार हेतु विंडो खुली, आवेदक ऑनलाइन आवेदन में 10 अक्टूबर तक ctet.nic.in पर करें गलती सुधार, जानिए कैसे करें सुधार

  आवेदन में सुधार हेतु विंडो खुली, आवेदक ऑनलाइन आवेदन में 10 अक्टूबर तक  पर करें गलती सुधार, जानिए कैसे करें सुधार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET ऑनलाइन आवेदन पत्रों के लिए सुधार हेतु वेबसाइट खोल दी है।  सीटीईटी   2019 के परीक्षा फॉर्म पूरे हो गए हैं और परीक्षा 8 दिसंबर, 2019 को आयोजित की जाएगी। जिन लोगों ने आवेदन पत्र भरा है, वे अब कोई भी सुधार चाहते है तो वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।  यह लिंक 10 अक्टूबर, 2019 तक वेबसाइट पर सक्रिय रहेगा।

अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत विवरणों के साथ-साथ अन्य जानकारी को प्रपत्र में जोड़ सकते हैं।  लेकिन जिस पेपर के लिए आप ने अप्लाई किया उसे नहीं बदला जा सकता है। सभी उम्मीदवारों जिन्होंने सीटीईटी  2019 दिसंबर आवेदन पत्र भरे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी विसंगतियों और त्रुटियों के लिए अपने आवेदन पत्र की जांच करें।
सीटीईटी  में गलत फ़ोटो और अधूरी जानकारी वाले आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं।  इसके अलावा, आवेदन पत्र पर नाम या व्यक्तिगत विवरण प्रदान किए गए आईडी कार्ड से मेल नहीं खाने की स्थिति में, उम्मीदवारों को परीक्षाओं में उपस्थित नहीं होने दिया जाएगा।

 इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी त्रुटि के लिए अपने सीटीईटी  2019 के आवेदन पत्रों की जांच करें और समय पर उन्हें ठीक करें।  सीटीईटी सुधार विंडो खोली जा चुकी है और यह 10 अक्टूबर तक खुली रहेगी। सुधार करने के तरीके के चरण नीचे दिए गए हैं।

आवेदन में सुधार हेतु विंडो खुली, आवेदक ऑनलाइन आवेदन में 10 अक्टूबर तक ctet.nic.in पर करें गलती सुधार, जानिए कैसे करें सुधार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें