Primary Ka Master Latest Updates👇

29 दिस॰ 2020

15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती अगले साल

 प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी ) और प्रवक्ता (पीजीटी ) के 15 हजार से अधिक पदों पर संशोधित विज्ञापन अगले साल ही आ सकेगा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 31 दिसंबर तक संशोधित विज्ञापन जारी करने की बात कही थी लेकिन तकनीकी अड़चन के कारण देरी हो रही है।



सूत्रों के अनुसार जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दोबारा ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकते हैं । 18 नवंबर को हुई बैठक में तदर्थ शिक्षक एवं फ्रेश अभ्यर्थियों के लिए अंक देने के दो भिन्न-भिन्न मापदंड होने और जीव विज्ञान विषय सम्मिलित नहीं होने के कारण चयन बोर्ड ने 29 अक्तूबर को शिक्षकों के 15508 पदों के लिए जारी विज्ञापन निरस्त कर दिया था।

15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती अगले साल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें