Primary Ka Master Latest Updates👇

21 मई 2021

ई- पाठशाला: कक्षा 01 से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

 प्रदेश के पहली से आठवीं कक्षा के सभी मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं दूसरे बोर्ड के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास 21 मई से शुरू होंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले पहली से आठवीं तक के  विद्यालयों में पठन-पाठन ई- पाठशाला के जरिए संचालित होगा। परिषदीय  विद्यालय  30 मई तक बंद रहेंगे। इस दौरान परिषदीय  शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को जिला प्रशासन, सक्षम अधिकारी की ओर से  दिए जाने वाले प्रशासकीय कार्य को पूरा करना होगा। 




सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने 20 मई तक प्रदेश के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं दूसरे बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के साथ ऑनलाइन शिक्षण कार्य स्थगित करने का आदेश जारी किया था। अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर 21 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

ई- पाठशाला: कक्षा 01 से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें