नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के छात्रों का परिणाम 20 जून को जारी करेगा। बोर्ड ने इस संबंध में शनिवार को एक आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। 10वीं में इस बार 21.5 लाख बच्चे हैं।
गौरतलब
है कि कोरोना महामारी के चलते 10वीं की परीक्षा रद कर दी गई थी। ऐसे में
बोर्ड ने परीक्षा परिणाम को लेकर मूल्यांकन नीति तैयार की है। इसके मुताबिक
छात्रों का परिणाम यूनिट टेस्ट, अर्धवार्षिक परीक्षा और प्री-बोर्ड
परीक्षा में मिले अंक के आधार पर तैयार किया जाएगा। 10वीं के प्रत्येक विषय
की परीक्षा 100 अंक की होती है। इसमें 20 अंक स्कूल आंतरिक मूल्यांकन के
आधार पर देता है, जबकि 80 अंकों की मुख्य परीक्षा होती है। इसमें आंतरिक
मूल्यांकन के अंक ज्यादातर स्कूलों ने सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड भी कर
दिए हैं। जिन स्कूलों ने अब तक ये अंक अपलोड नहीं किए उन्हें 11 जून तक हर
हाल में अपलोड करना होगा।
बोर्ड के मुताबिक अब
परीक्षाएं रद होने के बाद बचे हुए 80 अंकों का मूल्यांकन भी स्कूलों को ही
करना है। इसके लिए स्कूलों द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में कराई गई
परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा। इसमें 10 अंक यूनिट टेस्ट, 30 अंक
अर्धवार्षिक परीक्षा और 40 अंक प्री-बोर्ड परीक्षा के होंगे।
यूनिट टेस्ट, अर्धवार्षिक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा में मिले अंक के आधार पर स्कूल करेंगे मूल्यांकन

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें