Primary Ka Master Latest Updates👇

2 मई 2021

प्रदेश के एडेड माध्यमिक कालेजों की शिक्षक भर्ती के लिए अब अभ्यर्थी 15 मई तक आवेदन कर सकेंगे

 प्रयागराज : प्रदेश के एडेड माध्यमिक कालेजों की शिक्षक भर्ती के लिए अब अभ्यर्थी 15 मई तक आवेदन कर सकेंगे। चयन बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन करने की मियाद तीसरी बार फिर दस दिन के लिए बढ़ा दी है। वजह, एनआइसी के परीक्षा पोर्टल पर सभी अभ्यर्थियों के आवेदन नहीं हो पा रहे थे। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक व प्रवक्ता (टीजीटी-पीजीटी) भर्ती 2021 के लिए दावेदारों की बड़ी संख्या हैं, वे परेशान थे। ।



चयन बोर्ड ने अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक कालेजों के लिए लंबे समय बाद शिक्षक भर्ती घोषित की है। एनआइसी की ओर से तैयार परीक्षा पोर्टल पर शुरू में आवेदनों की रफ्तार ठीक थी लेकिन, बाद में धीमी होती गई। बीते 15 मार्च को एडेड कालेजों में 15198 पदों के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मार्च के अंत में ही पोर्टल गड़बड़ा गया। विरोध होने पर चयन बोर्ड ने पंजीकरण के लिए 21 व आवेदन 25 अप्रैल तक करने की समय सीमा बढ़ाई थी, लेकिन फिर भी आवेदन नहीं हो पाए।

प्रदेश के एडेड माध्यमिक कालेजों की शिक्षक भर्ती के लिए अब अभ्यर्थी 15 मई तक आवेदन कर सकेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें