Primary Ka Master Latest Updates👇

4 मई 2021

शिक्षक व कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाने के आदेश

 प्रयागराज : प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक व कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाने के आदेश दिए गए हैं।


बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे आदेश में कहा है कि जिला प्रशासन से संपर्क करके टीकाकरण कराएं। परिषद सचिव ने पत्र में लिखा है कि इन दिनों कोविड का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, उसकी रोकथाम के लिए एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का टीकाकरण की सुविधा दी गई है। इसके लिए कोविन प्लेटफार्म पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिलों में कक्षा आठ तक के परिषदीय विद्यालयों, सहायताप्राप्त व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत शैक्षिक व शिक्षणोत्तर स्टाफ सुरक्षित रखने के लिए पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करें।

शिक्षक व कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाने के आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें