69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान जिले में कुल 1429 नये
शिक्षकों की भर्ती हुई थी। भर्ती प्रक्रिया दो बार में की गई । इन शिक्षकों
में से कुल छह सौ शिक्षकों को वेतन मिल चुका है। जबकि कागजातों का सत्यापन
न होने की वजह से 829 शिक्षकों को अभी तक वेतन नसीब नहीं हुआ। जिससे उनका
परिवार भूखमरी के कगार पर
पहुंच
गया है। शिक्षकों की भर्ती के दौरान पहले बैच में 1294 शिक्षक भर्ती हुए
थे। जबकि दूसरे बेच में 135 शिक्षक भर्ती हुए थे । इन शिक्षकों के भर्ती
होने के करीब छह माह बीत गया है । लेकिन अभी तक मात्र छह सौ शिक्षकों को
वेतन जारी हो सका है। शेष 829 शिक्षकों का अभी तक प्रमाण पत्रों का सत्यापन
नहीं हो सका है । विश्वविद्यालय से सत्यापन होने की वजह से मामला अधर में
पड़ा है । इसी के चलते शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा । जिससे उनका
परिवार भूखमरी का शिकार हो रहा। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि शिक्षकों
के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिले में कुल 1429 शिक्षकों
की नियुक्ति हुई थी। छह सौ शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा
चुका है। प्रमाणपत्रों का सत्यापन होने के बाद उनके वेतन के लिए निर्देश
जारी कर दिया गया है। शेष शिक्षको का प्रमाण पत्र आफ लाइन कराया जा रहा है।
प्रमाण पत्रों सत्यापन होते ही अन्य शिक्षकों के भी वेतन जारी कर दिया
जायेगा ।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें