Primary Ka Master Latest Updates👇

3 मई 2021

कोविड ड्यूटी करने वाले मेडिकल व नर्सिग छात्र-छात्रओं को मानदेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोरोना की मौजूदा स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिए मानव संसाधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और इस दौरान जिन संभावित कदमों पर चर्चा हुई, उनमें चिकित्सा एवं नìसग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों या पास कर चुके छात्रों को वित्तीय प्रोत्साहन (मानदेय) देना भी शामिल है। बैठक में आक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई।



निर्णयों में नीट टालने और एमबीबीएस पास कर चुके छात्रों को कोविड ड्यूटी में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना भी शामिल हो सकता है। अंतिम वर्ष के एमबीबीएस और नìसग छात्रों की भी इस अभियान में सेवा लेने का फैसला किया जा सकता है। सूत्र ने बताया कि कोरोना के काम में जुटे चिकित्साकíमयों को सरकारी नौकरियों की भर्ती में प्राथमिकता दी जा सकती है। उन्हें वित्तीय सहायता भी मुहैया कराई जा सकती है। प्रधानमंत्री वचरुअल बैठक में आक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा भी की। बैठक में प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, सचिव सड़क परिवहन और राजमार्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नाइट्रोजन प्लांट को परिवíतत कर आक्सीजन उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में उन 14 उद्योगों की पहचान की गई है, जहां नाइट्रोजन प्लांट का रूपांतरण हो रहा है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि उद्योग संघों की मदद से 37 नाइट्रोजन संयंत्रों की भी पहचान की गई है।

नीट टालने और एमबीबीएस पासआउट की सेवाएं लेने पर भी विचार, कोरोना ड्यूटी करने वालों को भर्तियों में वरीयता पर विचार

 

कोविड ड्यूटी करने वाले मेडिकल व नर्सिग छात्र-छात्रओं को मानदेय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें