Primary Ka Master Latest Updates👇

31 मई 2021

बिना सत्र बदले अगले वर्ष फिर इंटर की दे सकेंगे परीक्षा

 

 प्रयागराज : यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 इंटरमीडिएट में उन परीक्षार्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जो कोरोना संक्रमण का शिकार होकर इम्तिहान में शामिल नहीं हो सकेंगे। बोर्ड उन्हें अगले सत्र की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर देगा, साथ ही उन परीक्षार्थियों का परीक्षा सत्र भी 2021 ही रहेगा, परीक्षाफल में सत्र का बदलाव नहीं किया जाएगा, यानी भले ही वे सत्र 2022 की परीक्षा में शामिल हों, लेकिन उनका उत्तीर्ण वर्ष 2021 ही रिजल्ट में दर्ज किया जाएगा।



माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 पर मुख्यमंत्री शनिवार को निर्णय कर चुके हैं। इसमें हाईस्कूल के सभी 29.94 लाख परीक्षार्थियों को प्रोन्नत किया जा रहा है और इंटर की परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। शासन ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में सरकार ने छात्र हित में उन्हें सेहतमंद रखने के लिए अहम फैसला किया है। हाईस्कूल में प्रोन्नत व इंटर की परीक्षा में प्रश्न घटाने का निर्णय छात्र-छात्रओं का भविष्य सुखद बनाने के लिए लिया गया है। इस पर शासन स्तर पर लंबे समय तक मंथन चला और अब तय दिशा-निर्देशों को तेजी से लागू करेंगे।

आदेश में कहा गया है कि इंटर की परीक्षा डेढ़ घंटे में होनी है। समय आधा होने से परीक्षार्थी जिस प्रश्नपत्र में पांच प्रश्नों के जवाब देना था, उसमें केवल तीन सवालों के ही उत्तर दें। 50 प्रतिशत के अनुपात में सभी विषयों के प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए प्रश्नों की संख्या तय की जाए। इसका अनुपालन यूपी बोर्ड को करना है। संबंधित खबरें 4।।

’>>कोरोना संक्रमण के कारण इम्तिहान नहीं दिया तो अगले सत्र में कर सकेंगे प्रतिभाग

’>>उन परीक्षार्थियों का बोर्ड परीक्षा सत्र 2021 रहेगा, सत्र में नहीं होगा बदलाव

बिना सत्र बदले अगले वर्ष फिर इंटर की दे सकेंगे परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें