Primary Ka Master Latest Updates👇

22 जून 2021

69 हजार शिक्षक भर्ती में छह हजार रिक्त पद के दावेदारों को नियुक्ति पत्र 30 को

 

प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति की उम्मीद संजोए दावेदारों के लिए खुशखबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती की तीसरे चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी हो गया है। करीब छह हजार रिक्त पदों पर अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 30 जून को मिलेगा। 



अभ्यर्थी काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे थे और पिछले दिनों परिषद मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। परिषदीय स्कूलों की 69,000 शिक्षक भर्ती में दो चरणों की काउंसिलिंग हो चुकी है करीब 63 हजार से अधिक अभ्यर्थी नियुक्त हो चुके हैं।

69 हजार शिक्षक भर्ती में छह हजार रिक्त पद के दावेदारों को नियुक्ति पत्र 30 को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें