Primary Ka Master Latest Updates👇

26 जुल॰ 2021

उप्र की हाईस्कूल व इंटर के परिणाम जारी करने की तारीख जल्द

 लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की 10वीं व 12वीं का परिणाम जारी करने की तारीख जल्द जारी होगी। प्रोन्नति का परिणाम इसी सप्ताह घोषित होने के आसार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी 31 जुलाई तक 12 वीं का परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है, वहीं, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भी यही समय सीमा तय की थी, वे जल्द ही मुख्यमंत्री से अनुमोदन लेकर तारीख घोषित करेंगे।



सरकार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा रद करके परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने का निर्णय ले चुकी है। प्रोन्नत करने का फामरूला भी जून में ही घोषित किया गया था। बोर्ड छात्र-छात्रओं का परिणाम लगभग तैयार कर चुका है, सिर्फ तारीख के ऐलान की राह देखी जा रही है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस साल करीब 56 लाख से अधिक छात्र-छात्रएं पंजीकृत हुए थे।

उप्र की हाईस्कूल व इंटर के परिणाम जारी करने की तारीख जल्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें