Primary Ka Master Latest Updates👇

13 सित॰ 2021

69000 भर्ती के अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटित नहीं

 

बलरामपुर 

जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 73 अभ्यर्थियों को अभी स्कूल आवंटन न होने से बेसिक शिक्षा कार्यालय में हाजिरी देनी पड़ रही है। स्कूल आवंटन न होने से अभ्यर्थियों को मुख्यालय पर ही होटलों में रहना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों की मानें तो अस्थाई रूप से कमरा इसलिए नहीं लिया जा रहा है कि जिले के किस कोने में तैनाती मिल जाए।

जिले में शासन के निर्देश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में 88 अभ्यर्थियों का चयन सहायक अध्यापक पद पर हुआ था । इसने 73 अभ्यार्थी उपस्थित होकर अभिलेख जमा करके बेसिक शिक्षा कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। 23 जुलाई को नियुक्ति पत्र इन सभी को
विभाग से मिल चुका है, लेकिन अभी तिक शासन से इन अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटन न होने से प्रतिदिन बेसिक शिक्षा कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है ।

अभ्यर्थियों की मानें तो जल्द स्कूल आवंटन नहीं हुआ तो महंगाई के इस दौर में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अभी शासन से स्कूल निर्धारण का कोई आदेश न आने से अभ्यार्थी काफी मायूस हैं। इस संबंध वरिष्ठ पटल सहायक रक्षाराम का कहना है कि शासन ने स्कूलों की सूची मांगी थी, जिसे पूर्व में ही भेजा जा चुका है।

69000 भर्ती के अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटित नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें