लखनऊ:-
यूपी वाणिज्यकर मिनिस्टीरियल
स्टाफ एसोसिएशन ने विभाग के कर्मचारियों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त रखने
की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी मौर्य ने इस संबंध में आयुक्त
वाणिज्यकर को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने जिलों में डीएम द्वारा शासन के
आदेशों के विपरीत राजस्व संग्रह वाले विभागों के कर्मचारियों को बीएलओ के
काम में लगा दिया जा रहा है, जिससे विभागों में कर्मचारियों की संख्या काफी
कम हो जा रही है।
इन विभागों में पहले से ही काफी पद रिक्त हैं व बीएलओ की ड्यूटी लगने से कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो जा रही है। इससे राजस्व संग्रह पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। विभागों के कर्मचारियों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें