Primary Ka Master Latest Updates👇

22 सित॰ 2021

रिक्त पदों पर भर्ती की मांग के लिए डिप्टी सीएम को ट्वीट

 

प्रयागराज रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर रोजगार आंदोलन कर रहे युवा मंच ने बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। टीजीटी चयनितों को विद्यालय आवंटन, टीजीटी-पीजीटी की नई भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान चयन बोर्ड के अध्यक्ष को समस्या सुनकर निस्तारित करने का निर्देश देने के लिए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्वीट किया गया है।


चयन बोर्ड पर प्रदर्शन में युवा मंच की अगुवाई में 21 दिन से धरना स्थल पर रोजगार आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ टीजीटी में चयनित वह अभ्यर्थी भी शामिल होंगे, जिन्हें अभी तक विद्यालय आवंटित नहीं। किया गया। टीजीटी चयनित रवींद्र वर्मा, मृत्युंजय सिंह ने कहा कि सभी चयनित प्रदर्शन में शामिल होंगे।

रिक्त पदों पर भर्ती की मांग के लिए डिप्टी सीएम को ट्वीट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें