Primary Ka Master Latest Updates👇

7 सित॰ 2021

सितंबर-अक्टूबर में प्रस्तावित हैं महत्वपूर्ण परीक्षाएं

 प्रयागराज : कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के कारण अप्रैल से जून तक प्रतियोगी परीक्षाएं रुकी रहीं। इस अवधि में किसी भर्ती संस्थान ने परीक्षाएं नहीं कराईं। इससे सभी का परीक्षा कैलेंडर गड़बड़ा गया। इधर, कोरोना का प्रकोप नियंत्रित होने पर परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। सितंबर-अक्टूबर महीने में गणोश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा व दीपावली के बीच उप्र लोकसेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग व उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। त्योहार के बीच परीक्षाएं होने पर अभ्यर्थियों की दिक्कत बढ़ेगी।



कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2019 के अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 15 व 16 सितंबर को आयोजित करेगा। इसके बाद 26 सितंबर को जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2020 पेपर-2 की परीक्षा होगी। वहीं, मल्टी टास्किंग (नान टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा-2020 का पेपर-1 पांच से 10 अक्टूबर तक होगा, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा-2019 के अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 21 व 22 अक्टूबर को लिया जाएगा।

सितंबर-अक्टूबर में प्रस्तावित हैं महत्वपूर्ण परीक्षाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें