Primary Ka Master Latest Updates👇

1 अक्टू॰ 2021

शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करवाने के लिए 2 अक्टूबर को ट्विटर पर चलेगा अभियान

प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करवाने के लिए 2 अक्टूबर को ट्विटर पर चलेगा अभियान - राकेश पाण्डेय


उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के 2 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, सरकार विज्ञापन जारी करने में विलंब कर रही है। टेट सीटेट पास शिक्षित युवा बेरोजगार सरकार से पिछले कई दिनों से मांग कर रहा है कि विज्ञापन जारी करके रोजगार दिया जाय लेकिन सरकार सुन नहीं रही है,जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 51112 पदों पर का हलफनामा लगाते हुए कहा था कि इतने पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी लेकिन अभी तक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ। युवाओं की मांग हैं कि सरकार कम से कम 97 हजार पदों पर विज्ञापन जारी करे। युवा बेरोजगार मंच के संस्थापक राकेश पांडेय उर्फ बंटी पांडेय ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करवाने हेतु ट्विटर पर अभियान चलाया जाएगा जिसका हैशटैग यूथ डिमांड यूपीपीआरटी रखा गया है। राकेश पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं से इस मुहिम में जुड़ने के लिए अपील भी किया है।

शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करवाने के लिए 2 अक्टूबर को ट्विटर पर चलेगा अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें