Primary Ka Master Latest Updates👇

1 अक्टू॰ 2021

टीजीटी 2016 सोशल-कला संस्था आवंटन जारी

 प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान और कला 2016 और प्रवक्ता नागरिक शास्त्रत्त् 2016 के चयनित अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन गुरुवार की देर रात जारी कर दिया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों को राहत दी है।


सामाजिक विज्ञान और कला का परिणाम 21 और 22 जुलाई को भी जारी कर दिया गया था लेकिन संस्था आवंटन नहीं होने के कारण चयनित शिक्षक आंदोलित है। चयनित शिक्षकों ने शुक्रवार से चयन बोर्ड पर बेमियादी प्रदर्शन की भी घोषणा की थी। कुछ अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय पीएचडी डिग्री होने का दावा किया था लेकिन बाद में उन्होंने स्वयं पत्र लिखकर डिग्री न होने की बात चयन बोर्ड से कही। इसके चलते चयन बोर्ड को परिणाम भी संशोधित करना पड़ा है। सामाजिक विज्ञान में 1004 तथा कला विषय में 391 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हो गया। उत्तर प्रदेश चयनित शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह को राजपूत रेजीमेंट इंटर कॉलेज पिलखुआ हापुड़ आवंटित हुआ है।

टीजीटी 2016 सोशल-कला संस्था आवंटन जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें