Primary Ka Master Latest Updates👇

10 अक्टू॰ 2021

शिक्षा प्रेरकों ने विधायक से की संविदा बहाली की मांग

 

बहराइच : आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन से पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बकाया मानदेय भुगतान व संविदा बहाल करने की मांग की गई ।


जिलाध्यक्ष पंकज कुमार गिरि ने बताया कि साक्षर भारत मिशन के तहत संविदा पर शिक्षा प्रेरक व समन्वयक की तैनाती की गई थी। 31 मार्च 2018 के बाद संविदा नवीनीकरण न होने से कर्मी परेशान हैं। मानदेय भी बकाया है। विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में प्रेरकों व समन्वयकों की संविदा बहाल करने, 24 माह का बकाया मानदेय भुगतान व शिक्षा प्रेरकों के प्रतिनिधि मंडल से मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग की गई है। इस मौके पर भालेंदु भूषण अवस्थी, केबी पांडेय, उमाधर आदि मौजूद रहे।

शिक्षा प्रेरकों ने विधायक से की संविदा बहाली की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें