Primary Ka Master Latest Updates👇

22 अक्टू॰ 2021

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन शुरू

 

ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थश्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर तीनों तहसील में कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध बृहस्पतिवार को कार्य किया। प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी होने तक संघर्ष से पीछे नहीं हटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में महासंघ 15 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार मांगे पूरी करने में हीलाहवाली कर रही है। पुरानी पेंशन को बहाल करने, खाली पदों को भरने, नियमानुसार कर्मचारियों को प्रोन्नति देने, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, आकस्मिक अवकाश, महिला कर्मचारी को मिलने वाले अधिकार अभी तक पूरे नहीं हो सके। मांग पूरा कराने के लिए प्रथम चरण में कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य करने का क्रम शुरु कर दिया है जो एक एक नवंबर तक चलेगा।sarkari result.com

दूसरे चरण में दो से 17 नवंबर तक समस्त विभागों में पहुंच कर जनजागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा और तीसरे चरण में 18 नवंबर से सभी जिलों में जिलाधिकारियों को राज्यपाल के नाम संबोधित 15 सूत्रीय मांगपत्र दिया जाएगा।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें