Primary Ka Master Latest Updates👇

2 अक्टू॰ 2021

स्कूल खुलते ही बच्चों में संक्रमण बढ़ा

 कोरोना महामारी के डेढ़ साल बाद देश में स्कूल खुलना शुरू हो चुके हैं। बच्चे, अभिभावक और शिक्षकों में इसे लेकर खुशी है लेकिन एक चिंताजनक बात यह है कि कई राज्यों में स्कूल खुलने के बाद से बच्चों में कोरोना की संक्रमण दर बढ़ गई है।



कई राज्य हैं जहां संक्रमित बच्चों की संख्या में एक फीसदी से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एक बार फिर सख्त कोविड नियमों का पालन करन का निर्देश जारी किया है।

बेंगलुरु के निजी स्कूल में 60 बच्चे संक्रमित : बेंगलुरु के श्री चैतन्य बोर्डिंग स्कूल में 60 छात्र संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले 480 छात्रों का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया था। स्कूल को बंद कर दिया गया है। स्कूल में काम करने वाले स्टाफ का भी सैंपल लिया गया था, लेकिन उनमें कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिला।

स्कूल खुलते ही बच्चों में संक्रमण बढ़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें