Primary Ka Master Latest Updates👇

2 अक्टू॰ 2021

प्रधानाध्यापिका ने पति संग मिलकर शिक्षामित्र को धुना,परिषदीय स्कूल में विवाद

 महमूदाबाद(सीतापुर)। विकासखंड महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय, मदारपुर में शुक्रवार को प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना अधिक बढ़ कि प्रधानाध्यापिका के पति ने स्कूल आकर शिक्षामित्र के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद किसी तरह शिक्षामित्र ने अपनी जान बचाई। उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।



प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में मनीषा जादौन प्रधानाध्यापिका हैं। वहीं, मनोज कुमार शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। शिक्षामित्र ने बताया प्रधानाध्यापिका ने निरक्षर लोगों की सूची बनाने को कहा था। जिसको तैयार करके प्रधानाध्यापिका को दे दिया था। फिर अगले दिन प्रधानाध्यापिका ने सूची बीआरसी पर जमा करने को कहा। सूची लेकर बीआरसी महमूदाबाद को गए थे। लेकिन कुछ अधूरे फॉर्म होने से वहां से फॉर्म वापस कर दिए गए।

प्रधानाध्यापिका ने पति संग मिलकर शिक्षामित्र को धुना,परिषदीय स्कूल में विवाद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें