Primary Ka Master Latest Updates👇

14 दिस॰ 2021

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित

 

जिले में फाफामऊ के गोहरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को मिट्टी का टीला ढहने से बालिकाओं के जख्मी होने के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी छात्रा की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। 

गोहरी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में मिट्टी का टीला ढहने से पांच बच्चियां जख्मी हो गईं थीं। एक बच्ची अंकिता गंभीर रूप से जख्मी हुई थी, उसे एसआरएन अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अंकिता की हालत में लगातार सुधार को देखते हुए सोमवार शाम को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर भी हटा दिया।


बीएसए ने बताया कि निश्चित रूप से कहीं न कहीं लापरवाही बरती गई। इसके चलते यह हादसा हुआ। डीएम ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट, समाज कल्याण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल हैं। कमेटी तीन दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। उधर, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें