Primary Ka Master Latest Updates👇

17 जन॰ 2022

यूपीटीईटी की 23 जनवरी के होने वाले परीक्षा के अभ्यर्थी रोडवेज बसों में फ्री कर सकेंगे यात्रा

 

प्रयागराज,उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों की लिए राहत भरी खबर है। 23 जनवरी को आयोजित टीईटी परीक्षा में उन्हें रोडवेज बस से फ्री में यात्रा कराई जाएगी। यह सुविधा 22, 23 व 24 जनवरी को मिलेगी। यहां परीक्षार्थी ये भी जान लें कि सिटी बसों केवल 23 जनवरी को ही यह सुविधा उन्‍हें मिलेगी।

परीक्षार्थियों को फ्री सफर के लिए यह करना होगा

परीक्षार्थी को फ्री सफर करने के लिए अपने साथ प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त कापी रखनी होगी। बस में परिचालक को यह कापी देनी होगी। जिसका रिकार्ड रखा जाएगा। 28 नवंबर को टीईटी परीक्षा पेपर लीक हुआ था और परीक्षा रद की गई थी। जब तक परीक्षा केंद्रों पर सूचना पहुंचती कई स्थानों पर परीक्षा शुरू भी हो गई थी। पेपर लीक की सूचना प्रसारित होने व परीक्षा रद करने के आदेश के बाद परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट व प्रश्नपत्र वापस ले लिए गए थे।

शासन ने यह आदेश सभी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजा है

यूपीटीईटी की 23 जनवरी के होने वाले परीक्षा के अभ्यर्थी रोडवेज बसों में फ्री कर सकेंगे यात्रा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें