Primary Ka Master Latest Updates👇

11 जन॰ 2022

रुटीन रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव आयोग के ट्विटर हैंडल पर मांगी रिक्त पदों पर नियुक्ति

 प्रयागराज : रुटीन रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतियोगी चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले से आंदोलन कर रहे थे। उनका कहना था कि इसकी प्रक्रिया पूर्व घोषित पदों में रिक्त रह गई सीटों के लिए है, इस कारण इसे जारी रखा जाना चाहिए। इस स्थिति से अवगत कराते हुए युवा मंच ने चुनाव आयोग के ट्विटर हैंडल व ईमेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर प्रदेश में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया/विज्ञापन की रुटीन कार्यवाही को न रोकने संबंधी दिशानिर्देश जारी करने की मांग की है। 




तर्क दिया है कि प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा रिक्त पद हैं, जो कि दशकों पहले से सृजित हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में युवा मंच के संयोजक राजेश सचान ने बताया कि रिक्त पदों में सरकार द्वारा 97 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती, 27 हजार टीजीटी-पीजीटी, 12 हजार एलटी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई थी। 52 हजार पुलिस, समूह ग के 40 हजार, बीपीएड के 48 हजार पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने की भी घोषणा की गई थी। अगर इन प्रस्तावित भर्तियों की चयन प्रक्रिया को सुचारु तौर पर जारी करने संबंधी दिशानिर्देश सरकार व चयन संस्थाओं को प्राप्त हो जाए तो इन रिक्त पदों को भरने में और ज्यादा देरी से बचा जा सकता है।

रुटीन रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव आयोग के ट्विटर हैंडल पर मांगी रिक्त पदों पर नियुक्ति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें