Primary Ka Master Latest Updates👇

27 जन॰ 2022

शीतलहर में विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग

 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को दस सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं का निदान कराए जाने की मांग की बीएसए से की गई है।



मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार की अगुवाई में बीएसए कार्यालय दस सूत्री मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बीएसए से मांग की है कि गलन एवं अत्यधिक शीतलहर के चलते परिषदीय विद्यालयों का समय 9 बजे से बदलकर 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाए। कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु विद्यालय बंद किए गए थे। इस बीच बीएसए द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जो उचित नहीं है। उन्होंने मांग की है, कि विद्यालय खोलने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किया जाए। बीएसए द्वारा निरीक्षण किए गए विद्यालयों पर कोई कार्रवाई न की जाए। विद्यालयों में पांच माह से एमडीएम बन रहा है अभी तक विद्यालयों में कन्वर्जन कास्ट नहीं भेजी गई है। उसे तत्काल भेजा जाए। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न 10 सूत्री मांग की है।ज्ञापन देने में सुरेश कुमार, सुनील कुमार सोनी, संदीप कुमार, रमेश कुमार, राजीव कुमार निगम सहित अन्य उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

शीतलहर में विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें