Primary Ka Master Latest Updates👇

17 जन॰ 2022

गड़बड़ी का आरोप : आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट पर अभ्यर्थियों ने खड़े किए सवाल

 

प्रयागराज : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के रिजल्ट पर अभ्यर्थियों ने सवाल खड़े किए हैं। अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। युवा मंच के संयोजक की ओर से भेजे गए पत्र में चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करवाने की मांग की गई है।

शनिवार की देर शाम जारी किए गए परिणाम को लेकर कहा गया है कि आरआरबी द्वारा 2019 में उक्त भर्ती के लिए देश भर में 35 हजार पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए जारी नोटिफिकेशन में सीबीटी-1 और सीबीटी-2 दो चरणों में क्रमश: 20 व 8 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाना प्रस्तावित था। इसे जरूरत के अनुसार घटाया एवं बढ़ाया भी जा सकता था।

गड़बड़ी का आरोप : आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट पर अभ्यर्थियों ने खड़े किए सवाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें