Primary Ka Master Latest Updates👇

21 जन॰ 2022

पुनर्विज्ञापन पर भी खाली रह गए पद

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को अलग-अलग पदों की भर्ती का परिणाम जारी किया। योग्य अभ्यर्थी न मिलने से दो भर्तियों के पद खाली रह गए हैं। इसमें एक विभाग का पद भरने के लिए पुनर्विज्ञापित किया गया था। इसके बावजूद पद खाली रह गया है। कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं उत्तर प्रदेश के अंतर्गत चिकित्साधिकारी एलोपैथ सामान्य चयन के तीन पदों को भरने के लिए पांच सितंबर 2020 को पुनर्विज्ञापित किया गया था।




 इसमें 127 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 जनवरी को हुआ। साक्षात्कार में मात्र तीन अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें दीप्ति यादव का चयन हुआ। अनुसूचित जनजाति के दो पद पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। अब उसे भरने के लिए पुनर्विज्ञापन किया जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग के अंतर्गत सहायक पुरातत्व अधिकारी के दो पदों पर कृष्ण मोहन दुबे व मनोज कुमार यादव का चयन हुआ है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत कीट विज्ञानी के दो पद पर सत्य शरण व निर्वेश सिंह का चयन हुआ है। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कालेजों में सहायक आचार्य कम्युनिटी मेडिसिन के तीन पदों की भर्ती में सिर्फ लाल दिवाकर सिंह का चयन हुआ है। ओबीसी के दो पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इससे उसे पुनर्विज्ञापित करने का निर्णय लिया गया है।

पुनर्विज्ञापन पर भी खाली रह गए पद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें