Primary Ka Master Latest Updates👇

22 फ़र॰ 2022

12 से 18 साल वालों के लिए एक और वैक्सीन

 नई दिल्ली : देश में 12 से 18 साल के बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए एक और टीका आ गया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ने बायोलाजिकल ई की कोर्बोवैक्स के 12 से 18 साल के बच्चों के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। पिछले हफ्ते सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इसकी अनुसंशा की थी। 



18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए इसके आपात इस्तेमाल की इजाजत पहले ही मिल चुकी है। इसके पहले भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और जायडस कैडिला की जायकोवी-डी को 12 से 18 साल के बच्चों के लिए आपात इस्तेमाल की इजाजत मिल गई थी। यही नहीं, कोवैक्सीन से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण किया भी जा रहा है। कोर्बेवैक्स के आपात इस्तेमाल की इजाजत मिलने के बाद अगले महीने से 12 से 15 साल के बच्चों के कोरोना टीकाकरण की उम्मीद बढ़ गई है। 



इस सिलसिले में नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप आन इम्युनाइजेशन (एनटागी) कभी भी फैसला ले सकता है। इस बात की उम्मीद इसलिए भी ज्यादा है कि सरकार ने पिछले हफ्ते ही बायोलाजिकल ई को टीके की पांच करोड़ डोज सप्लाई करने का आर्डर दे दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोर्बेवैक्स को आपात इस्तेमाल की इजाजत मिलने से 12 साल से 15 साल की उम्र के बच्चों का टीकाकरण आसानी से किया जा सकता है। उनके अनुसार इस आयु वर्ग में सात से आठ करोड़ बच्चे हैं, जिनके संपूर्ण टीकाकरण के लिए लगभग 15-16 करोड़ डोज की जरूरत पड़ेगी। 15 से 18 साल की आयुवर्ग में भी बच्चों की संख्या लगभग इतनी ही है।

’बायोलाजिकल ई के टीके कोर्बोवैक्स को डीसीजीआइ की अनुमति ’बीते हफ्ते सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने टीके को सुरक्षित बता की थी अनुशंसा

12 से 18 साल वालों के लिए एक और वैक्सीन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें