Primary Ka Master Latest Updates👇

27 फ़र॰ 2022

यूपी बोर्ड परीक्षा : ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी, ऑनलाइन मिलेगा पारिश्रमिक

 

विद्यालय से शिक्षकों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके बाद बोर्ड को भेजा जाएगा। वहीं से उनकी ऑनलाइन ड्यूटी भी लगेगी। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का डाटा मांगा गया है।

परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें पारिश्रमिक के लिए न तो चक्कर लगाना पड़ेगा और न ही देर होगी, क्योंकि अब बोर्ड की ओर से सीधे शिक्षकों के बैंक खाते में धनराशि भेजी जायेगी।


इस व्यवस्था से शिक्षकों को लाभ होगा माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तिथि अभी भले ही घोषित नहीं हुई है लेकिन विभागीय तैयारी तेज हो गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षा मार्च माह के आखिरी सप्ताह में संभावित है।

आपत्तियां मांगी गई हैं, उसकी जांच रिपोर्ट के बाद फाइनल सूची जारी होगी। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को पारिश्रमिक मिलने में दिक्कत होती थी। उन्हें कार्यालय और प्रधानाचार्य के यहां चक्कर लगाना पड़ता था बजर आने के बाद शिक्षकों को धनराशि दी जाती थी, मगर इस बार व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा : ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी, ऑनलाइन मिलेगा पारिश्रमिक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें