Primary Ka Master Latest Updates👇

26 फ़र॰ 2022

मतदान केंद्र बने प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

 दुबौला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबीला चौकी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेनुई चेत सिंह में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने विद्युत मोटर सहित अन्य सामान चुरा लिया। इस स्कूल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र भी बनाया गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अंबरीश श्रीवास्तव ने इसकी लिखित सूचना दुबोला चौकी को दी है।



पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि



मंगलवार को सब कुछ ठीक था बुधवार को जब स्कूल आया तो देखा मुख्य गेट का भी वाला टूटा था। अंदर देखने पर पता चला कि छोटे हैंडपंप को हैंडल टूटी है। विद्युत मोटर भी गायब था। प्रधानाध्यापक के आफिस में रखी आलमारी को भी हैंडपंप के हॉडल से खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली और हैडिल उसी में फंसी रह गई।

चोर खेल सामग्री के साथ कुछ कागजात भी ले गए। आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे का भी ताला टूटा मिला। बता दें आगामी विधानसभा चुनाव में विद्यालय में बूथ भी बनाया गया है।

मतदान केंद्र बने प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें