Primary Ka Master Latest Updates👇

26 मार्च 2022

लापरवाही के चलते किसी भी कक्षा में नहीं ली गई मौखिक परीक्षा

 

कौशाम्बी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में कुल 120 बच्चे पंजीकृत हैं। इसके सापेक्ष यहां 89 छात्र-छात्राएं ही आए थे। स्कूल में प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षिका व एक शिक्षामित्र मौजूद मिले, लेकिन किसी भी क्लास में मौखिक परीक्षा भी नहीं ली जा रही थी। अध्यापक एक कमरे में बैठे गुफ्तगू कर रहे थे और बच्चे खेलने में स्त थे। प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद का भी यही हाल था।



कहने को तो स्कूल का सारा स्टॉफ था लेकिन छात्र संख्या कम रही यहां भी बच्चों की मौखिक परीक्षा नहीं ली गई बच्चे स्कूल परिसर में खेलते नजर आए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय कोसम इनाम में दो अध्यापक अनुपस्थित थे। बताया गया कि वह लोग अवकाश में हैं। बाकी का स्टॉफ भी किसी क्लास के बच्चे की मौखिक परीक्षा कराता नहीं दिखा। प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि बीआरसी से बताया गया है कि पेपर नहीं आया है। इसलिए आज सभी क्लास की सिर्फ मौखिक परीक्षा ली जाए। संवाद

लापरवाही के चलते किसी भी कक्षा में नहीं ली गई मौखिक परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें