Primary Ka Master Latest Updates👇

8 अप्रैल 2022

यूपीटीईटी 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 8 प्रश्नों पर मिले समान अंक, आज जारी होगा परिणाम

लखनऊ । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी गुरुवार को जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी में प्राथमिक स्तर में पांच और उच्च प्राथमिक में तीन प्रश्नों पर सभी अभ्यर्थियों को समान अंक दिए गए हैं। अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी को वेबसाइट updeled.gov पर देख सकते हैं।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के मुताबिक प्राथमिक स्तर पर पांच व उच्च प्राथमिक स्तर पर चार प्रश्नों के उत्तर बदले गए हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद इसका परिणाम भी जारी किया जाएगा। वहीं, उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 22 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।

यूपीटीईटी 2021 परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को कराई गई थी। परीक्षा के दिन पेपर आउट होने के चलते उसे निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा 23 जनवरी 2022 को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12,91,627 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 10,73, 302 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर में 8,73,552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 7,48,810 अभ्यर्थी इम्तिहान में शामिल हुए।

 

यूपीटीईटी 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 8 प्रश्नों पर मिले समान अंक, आज जारी होगा परिणाम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें