Primary Ka Master Latest Updates👇

1 अप्रैल 2022

यूपी : सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादले जल्द होंगे, ऑनलाइन ही किए जाएंगे ट्रांसफर

 बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादले ग्रीष्मावकाश में कराने की तैयारी है। सहायक अध्यापकों के परस्पर तबादले भी किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद में 2020 के बाद से सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादले नहीं हुए है।




वहीं 2021 में प्रस्तावित परस्पर तबादले भी नहीं हो सके है। सहायक अध्यापकों की ओर से अंतर्जनपदीय और परस्पर तबादले की मांग की जा रही है। शिक्षक संगठन भी विभाग पर तबादले को लेकर दबाव बना रहे है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक उच्च स्तरीय निर्देश के बाद महकमे में अंतर्जनपदीय तबादले की कवायद शुरू की गई है। तबादला नीति के अनुसार ऑनलाइन ही तबादले किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि तबादले का मामला लंबित नहीं रखा जाएगा, जल्द इसमें कार्यवाही की जाएगी।

यूपी : सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादले जल्द होंगे, ऑनलाइन ही किए जाएंगे ट्रांसफर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें