Primary Ka Master Latest Updates👇

24 अप्रैल 2022

बच्चों को नहीं मिला भोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी हुए निलंबित

 प्रयागराज : बहादुरपुर विकास खंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रसोई गैस की व्यवस्था न होने पर पिछले दिनों बच्चों को समय से भोजन और नाश्ता नहीं मिल पाया। इस मामले में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की संस्तुति पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने बहादुरपुर विकासखंड के शिक्षा अधिकारी केपी शुक्ला को निलंबित कर दिया है।







महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा टीम की जांच में यह भी सामने आया कि बीआरसी पर पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति व वितरण को लेकर सभी अभिलेख नहीं हैं। डीबीटी के संदर्भ में भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भी हुई है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि निलंबन अवधि में बीईओ केपी शुक्ल मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। प्रकरण की जांच प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को सौंपी गई है।

बच्चों को नहीं मिला भोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी हुए निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें