Primary Ka Master Latest Updates👇

1 अप्रैल 2022

नई भर्तियों में लागू हो पुरानी व्यवस्था

  प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस सहित समस्त भर्ती परीक्षाओं में पुरानी व्यवस्था लागू कराने की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को आजाद पार्क पर प्रतियोगियों की सभा में मुद्दों पर चर्चा हुई। 




इसमें जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने, इंटरनेट मीडिया में मुहिम चलाने व मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय हुआ है। प्रतियोगी महेंद्र कुमार का कहना है कि आयोग की कार्यप्रणाली शीघ्र न बदली गई तो अध्यक्ष के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ी जाएगी। दीपक शर्मा ने कहा कि पीसीएस में हिंदी व अंग्रेजी कापियों का मूल्यांकन संबंधित विषय के विशेषज्ञ से कराने समेत कई मांग है, जिसे पूरा कराने को प्रतियोगी प्रतिबद्ध हैं।


नई भर्तियों में लागू हो पुरानी व्यवस्था Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें