Primary Ka Master Latest Updates👇

17 अप्रैल 2022

छात्र से अश्लील हरकत, परिजनों ने शिक्षक को धुना

 मुजफ्फरनगर, मोरना। शिक्षा के मंदिर में छात्र के साथ शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर पीड़ित छात्र के परिजनों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। पुलिस ने पहुंच कर मामला संभाला। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की हैं।



ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता हैं। बीते बुधवार को स्कूल के हैड मास्टर ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकत की। छात्र ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को स्कूल में अवकाश रहा । शुक्रवार को स्कूल खुलते ही छात्र के पिता व भाई स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक को भला बुरा कहते हुए उसकी पिटाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। उधर, सफेदपोश नेता फैसला कराने में लगे है।
 
प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही ने बताया कि एसएसआई महेंद्र त्यागी पुलिस टीम के साथ स्कूल में गए थे। छात्र व शिक्षक से जानकारी की गई हैं। पुलिस ने स्कूल में छात्र व अध्यापकों तथा परिजनों के बयान नोट कर वीडियो भी बनाई है। घटना के संबंध में थाने पर कोई तहरीर नही आई हैं। प्रथम दृष्टा शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।

छात्र से अश्लील हरकत, परिजनों ने शिक्षक को धुना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें