Primary Ka Master Latest Updates👇

15 अप्रैल 2022

असिस्टेंट प्रोफेसर लॉ का इंटरव्यू रुका

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग को असिस्टेंट प्रोफेसर लॉ भर्ती के विवादित प्रश्नों सुधारने की छूट दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने निवेश‌ चौधरी व तीन अन्य की याचिका पर दिया है। आयोग के अधिवक्ता ने प्रश्नों पर विवाद का हल निकालने के लिए 15 दिन का समय मांगा और आश्वासन दिया कि जब तक आयोग विवादित उत्तर कुंजी का हल नहीं कर लेता, तब तक इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। यह भी कहा कि कोर्ट की अनुमति लेकर ही इंटरव्यू कराया जाएगा।

आयोग विधि महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पद की भर्ती कर रहा है।कुछ सवालों को लेकर दाखिल याचिका पर आयोग के अधिवक्ता ने कहा कि पूरे प्रकरण पर आयोग विचार कर रहा है। कोर्ट ने याचिका को सुनवाई के लिए छह मई को पेश करने का निर्देश दिया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर लॉ का इंटरव्यू रुका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें