Primary Ka Master Latest Updates👇

5 मई 2021

चुनाव ड्यूटी में कोरोना से निधन पर 30 लाख

 लखनऊ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों का निधन होने पर मिलने वाली अनुग्रह राशि को सरकार ने दोगुना करते हुए 15 से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है।



अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक ड्यूटी के दौरान दुर्घटना जैसे आतंकवादी ¨हसा, असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या, रोड माइन्स व बम ब्लास्ट या हथियारों से आक्रमण में मौत पर कर्मचारी के आश्रितों को अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। नई व्यवस्था में कोविड महामारी के कारण होने वाली मौत पर भी 30 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी सभी प्रत्यक्ष व पारिस्थितिक साक्ष्यों और सभी अभिलेखों के साथ अनुग्रह धनराशि का स्पष्ट उल्लेख करते हुए अपनी सिफारिश सहित राशि के भुगतान का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेंगे।

चुनाव ड्यूटी में कोरोना से निधन पर 30 लाख Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें