Primary Ka Master Latest Updates👇

7 अक्टू॰ 2021

प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची जारी करने की उठी मांग

 

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) ने बेसिक शिक्षा विभाग में प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची निर्गत करने की मांग की है। शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर बीएसए से वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की है। कैबिनेट मंत्री ने बीएसए को सूची जारी करने को कहा है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कैबिनेट मंत्री से कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी विभागों में 31 अक्टूबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाय। मगर बीएसए की लापरवाही से शिक्षकों को अपूरणीय क्षति हो सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 2009 बैच तक ही प्रमोशन हो सका है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने सुधीर कुमार सिंह को संगठन का मांग पत्र सौंपते हुए कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची जारी करने की उठी मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें