Primary Ka Master Latest Updates👇

28 जन॰ 2022

उत्तर कुंजी के बाद जानिए क्या होगी अगली प्रक्रिया और कब आएंगे परीक्षा के परिणाम?

 

 उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने गुरुवार 27 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021  की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला आपको बता रहा है कि उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद अब क्या होगी आगे की प्रक्रिया

 23 जनवरी को हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021टीईटी का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में करीब 20 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

 क्या होगी आगे की प्रक्रिया?

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण अब जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा देगा। उम्मीदवार अपनी आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर 1 फरवरी, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं।
 
प्राधिकरण की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति पर समीक्षा के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। समीक्षा के बाद समिति 21 फरवरी, 2022 तक अपना काम पूरा करेगी। इसके पश्चात 23 फरवरी, 2022 को एक अंतिम उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर की) जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति की कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी।

  कब आएंगे परिणाम?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021टीईटी के परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे। यह परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी पर ही आधारित होंगे। उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी से मिलान कर के भी अपने परिणाम का अंदाजा लगा सकते हैं।

 शिक्षक के पदों पर मिलेगी नियुक्ति

टीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।
 

उत्तर कुंजी के बाद जानिए क्या होगी अगली प्रक्रिया और कब आएंगे परीक्षा के परिणाम? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: TET NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें